Uttarmukhi Budh 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 मई 2026 की रात 11 बजकर 27 मिनट पर बुध ग्रह अपनी दिशा बदलकर उत्तर की ओर बढ़ेंगे. इस बदलाव को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर देवता की मानी जाती है. ऐसे में बुध का यह परिवर्तन खासतौर पर धन, करियर और व्यापार से जुड़े मामलों पर असर डाल सकता है.
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस समय बुध की चाल में बदलाव से कई राशियों को फायदा मिल सकता है. खासकर कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का संकेत दे रहा है. रुका हुआ पैसा मिलने, नए अवसर मिलने और निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं. सोचने-समझने की क्षमता और बातचीत का तरीका भी बेहतर होगा, जिससे कामकाज में सफलता मिल सकती है. आइए जानते हैं, कौन सी वह राशियां है जिनको बुध के दिशा बदलने से लाभ मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं, इसलिए यह परिवर्तन आपके लिए खास फायदेमंद साबित हो सकता है. करियर में तेजी आएगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपकी बात करने की शैली लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में नए सौदे होने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. छोटे निवेश भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. इस दौरान आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. कामकाज में संतुलन बना रहेगा. नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं. पुराने संपर्क आपके काम आएंगे. धन लाभ के अच्छे संकेत हैं और खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा. आपकी प्लानिंग स्किल इस समय और बेहतर होगी, जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह बदलाव सकारात्मक परिणाम दे सकता है. करियर में नए मौके मिल सकते हैं और कामकाज में संतुलन बना रहेगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होने की संभावना है. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आपकी बातचीत और नेटवर्किंग स्किल आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति लेकर आएगा. आपके काम की सराहना होगी. नए प्रोजेक्ट मिलने के योग बनेंगे. बिजनेस बढ़ सकता है. शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से अच्छा लाभ मिल सकता है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आपकी सोच अच्छी होगी, जिससे सही निर्णय लेने में आसानी होगी.