Surya Grahan 2026: यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. 17 फरवरी यानी कल सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण दोपहर 03.17 बजे से लेकर शाम 07.56 बजे तक रहने वाला है. ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस सूर्य ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर ही होगा और यह प्रभाव लगभग एक महीने तक बना रहेगा. इसलिए कुंभ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के एक महीने बाद तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
पेशेवर जीवन
कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है. वरिष्ठों के साथ मतभेद बढ़ेंगे. अतिरिक्त जिम्मेदारियों से तनाव बढ़ सकता है. नई योजनाओं को सलाह-परामर्श के बाद ही आगे बढ़ाएं. धैर्य और रणनीति से काम लेने वालों को जरूर कामयाबी मिलेगी. जो लोग नौकरी, व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल नहीं है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक पक्ष में अनिश्चितता बनी रहेगी. आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. रुपया-पैसा वापस मिलने में आपको देरी हो सकती है. निवेश के मामलों में जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी. ग्रहण के आस-पास बड़े वित्तीय निर्णय या कोई बड़ा कार्य शुरू करने से बचें. इस अवधि में धन की बचत करना आपके लिए जरा मुश्किल रहेगा.
निजी और पारिवारिक जीवन
निजी और पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. रिश्तों में गलतफहमी या संवाद की कमी से दूरी बढ़ सकती है. ऐसे समय में संयमित भाषा और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन बना रहेगा और संबंधों में मधुरता लौट सकती है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह ग्रहण आपके लिए अनुकूल नहीं दिख रहा है. थकान, तनाव या अनियमित दिनचर्या गंभीर चरण से होकर गुजरेंगी. नींद की कमी और मानसिक चिंता से जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा. योग, ध्यान और संतुलित आहार आपके तनाव, चिंता को ट्रिगर करने का काम करेगा. चोट-दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना दिख रही है. सावधान रहना होगा.