Surya Grahan 2026 LIVE: आज, 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है. यह सूर्य ग्रहण विशेष माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान आसमान में रिंग ऑफ फायर जैसा अद्भुत नजारा दिखाई देगा. लेकिन, रिंग ऑफ फायर यह नजारा भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आ रहा है. भारतीय समयानुसार, ग्रहण की शुरुआत 3 बजकर 26 मिनट पर हो चुकी है और समापन 7 बजकर 57 मिनट पर होगा.
इस खास सूर्य ग्रहण को अगर आप घर बैठे देखना चाहते हैं तो आप इसे लाइव और ऑनलाइन भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको किसी तरह की सावधानी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं कि घर बैठे कैसे करें सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग.
ऐसे देखें ऑनलाइन सूर्य ग्रहण
अगर आप भारत में रहते हुए भी सूर्य ग्रहण का दीदार करना चाहते हैं तो इसके कुछ लाइव और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप सूर्य ग्रहण देख सकते हैं.
- NASA Eclipse Explorer: नासा की वेबसाइट और टूल्स के जरिए आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
- Sky Guide: इस ऐप से भी आप सूर्य ग्रहण देख सकते हैं.
- इसके अलावा Timeanddate.com पर जाकर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते है.
https://www.timeanddate.com/eclipse/solar/2026-february-17
इन दोनों के अलावा, लाइव ग्रहण Secrets of Space & Astronomy Lovers Family जैसे Youtube चैनल पर देख सकते हैं.
कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारत में यह नजर नहीं आ रहा है. अफ्रीका और दक्षिणी गोलार्ध के कुछ देशों में जैसे तंजानिया, बोत्सवाना, लेसोथो, मेडागास्कर, चिली, अर्जेंटीना, अंटार्कटिका, मोजाम्बिक, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के कुछ इलाकों में दिख रहा है. इसके अलावा, रिंग ऑफ फायर का नजारा अंटार्कटिका में दिखाई देगा.
क्या होता है रिंग ऑफ फायर?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, और सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पूरी तरह नहीं पहुंच पातीं. वलयाकार ग्रहण में चंद्रमा थोड़ा दूर होने के कारण सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता. इस वजह से सूर्य के चारों ओर एक चमकदार अंगूठी बनती है, जिसे लोग आमतौर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ कहते हैं.