scorecardresearch
 

Surya Guru Gochar 2026: शनि के नक्षत्र में एक साथ बैठे हैं सूर्य-गुरु, अगले 12 दिन में इन 4 राशियों की पलट जाएगी तकदीर!

Surya Guru Gochar 2026: शनि के पुष्य नक्षत्र में सूर्य और गुरु की युति एक दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग मानी जा रही है. खासतौर पर यह समय अवसरों से भरा हो सकता है. अगर आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आने वाले 12 दिन आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.

Advertisement
X
साल 2026 में सूर्य गुरु की युति इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियों का अंबार (Photo: Getty Images)
साल 2026 में सूर्य गुरु की युति इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियों का अंबार (Photo: Getty Images)

Surya Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है. इस समय एक खास स्थिति बनी हुई है, जहां ग्रहों के राजा सूर्य शनि के पुष्य नक्षत्र में बैठे हैं, वहीं देवगुरु बृहस्पति भी विराजमान हैं. ऐसे में सूर्य और गुरु की युति बन गई है, जिसे बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 20 जुलाई से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 3 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इस दौरान गुरु के साथ उनकी युति कुछ राशियों के लिए खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकती है.ज्योतिषियों के मुताबिक, यह संयोग 4 राशियों के लिए धन, करियर और पारिवारिक सुख में वृद्धि के संकेत दे रहा है.

क्या है सूर्य-गुरु की युति और क्यों है खास?

सूर्य को आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक माना जाता है, वहीं गुरु ज्ञान, भाग्य और विस्तार का प्रतीक हैं. जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो इसे शुभ फल देने वाला योग माना जाता है. इस बार खास बात यह है कि यह युति शनि के पुष्य नक्षत्र में बन रही है, जो अनुशासन, कर्म और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में मेहनत का फल मिलने और जीवन में स्थायित्व आने के संकेत भी मिलते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि: आय में बढ़ोतरी के संकेत

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते है. भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. हालांकि, इस दौरान मां की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बड़ी ताकत बनेगा.

मिथुन राशि: अचानक धन लाभ के योग

मिथुन राशि वालों के लिए यह युति सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. कम मेहनत में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे. यह समय आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा और कार्यों में सफलता दिलाएगा.

कन्या राशि: प्रेम और अवसर दोनों मिलेंगे

कन्या राशि के जातकों के लिए यह अवधि खुशियां लेकर आ सकती है. लव लाइफ में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. नए मौके मिलेंगे, जो आगे चलकर आर्थिक लाभ दे सकते हैं. यह समय अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए भी अनुकूल रहेगा.

मकर राशि: करियर में तरक्की और सपोर्ट

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं. सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान पक्ष से भी संतोषजनक खबर मिल सकती है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि यह युति शुभ मानी जा रही है, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जिसमें अहंकार से बचें. संयम बनाए रखें. मेहनत और अनुशासन को प्राथमिकता दें. बड़ों का आशीर्वाद लें और सकारात्मक सोच रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement