scorecardresearch
 

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 6 अप्रैल से इन 4 राशियों में खुलेंगे आय के नए रास्ते

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: धन, वैभव और सुखों के कारक शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को अपने ही नक्षत्र भरणी में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
शुक्र देव 6 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक भरणी नक्षत्र में रहने वाले हैं. (Photo: ITG)
शुक्र देव 6 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक भरणी नक्षत्र में रहने वाले हैं. (Photo: ITG)

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: धनधान्य और सुखों के प्रदाता शुक्र देव 6 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन शुक्र देव अपने ही नक्षत्र भरणी में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद शुक्र 16 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और फिर कृत्तिका नक्षत्र में चले जाएंगे. भरणी नक्षत्र में शुक्र का गोचर चार राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इन राशियों की आर्थिक स्थिति संवर सकती है. जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं.

वृषभ राशि
यह गोचर वृषभ राशि के लिए आय के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी के अलावा आप दूसरी जगहों से भी धन कमाने के बारे में सोचेंगे. जो लोग नौकरी में बदलाव या नौकरी से व्यापार की तरफ स्विच करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अच्छा दिख रहा है. पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग भी बनते दिख रहे हैं. पारिवारिक विवाद सुलझते हुए दिखाई देंगे.

मिथुन राशि
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों को भी शुभ परिणाम देने वाला है. नए संपर्कों से लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर पद या वेतन वृद्धि संभव है. कारोबार में वृद्धि हो सकती है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधने में सफल रहेंगे. प्रेम और सुख में बढ़ोतरी होगी. शादीशुदा जीवन में खुशहाली बढ़ेगी. संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकते हैं.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की जीवनशैली पहले से बेहतर होने वाली है. आपके वाणी में मिठास और आकर्षण बढ़ेगा. धनधान्य की भी सरलता से प्राप्ति होगी. यदि आपका पैसा कहीं उधार, कर्ज में फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बहुत अधिक है. व्यापार में मुनाफा कमाने के अवसर मिल सकते हैं. आय में वृद्धि के संकेत हैं. प्रेम जीवन में सुधार होगा और मेहनत का फल मिलेगा.

तुला राशि
करियर-रोजगार में उन्नति के संकेत हैं. मानसिक तनाव दूर होगा. प्रेम संबंधों में सुधार आएगा. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है. किसी व्यापारी की नींव रखने के लिए भी यह समय बहुत शुभ साबित हो सकता है. घर या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा दिख रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement