scorecardresearch
 

Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे शनि देव, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, शुरू होगा स्वर्णिम काल!

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता माने जाने वाले शनि देव आगामी 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं. जिससे कुछ राशियों को लाभ होने जा रहा है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

Advertisement
X
शनि वक्री 2026 (Photo: ITG)
शनि वक्री 2026 (Photo: ITG)

Shani Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला यानी न्याय का देवता माना जाता है. जब भी शनि देव की चाल में कोई बदलाव होता है, तो उसका व्यापक असर देश-दुनिया और सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. इस समय शनि देव मीन राशि में सीधी चाल चल रहे हैं, लेकिन जल्द ही वे अपनी चाल बदलने वाले हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनि देव मीन राशि में ही वक्री यानी उल्टी चाल शुरू कर देंगे. शनि की यह वक्री अवस्था अगले कुछ महीनों तक यानी 11 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शनि की यह उल्टी चाल सभी राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं होगी, बल्कि कुछ विशेष राशियों के लिए यह समय भाग्य बदलने वाला और जबरदस्त लाभ देने वाला साबित हो सकता है.

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए वक्री शनि का यह समय बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों से मुक्ति मिलेगी और आपके कामकाज की स्थिति में बड़ा सुधार होगा. सबसे खास बात यह है कि इस अवधि में आपको अचानक कहीं से गुप्त धन या अटका हुआ पैसा मिल सकता है. करियर को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के जीवन में यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा. यदि आप लंबे समय से अपना घर, जमीन, प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने का सपना देख रहे थे, तो शनि देव की कृपा से आपकी यह इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है. इसके साथ ही, यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे, तो आपकी सेहत में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. आपको धन लाभ के कई बेहतरीन और नए अवसर प्राप्त होंगे. जो लोग व्यापार या बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें नए सौदे (Deals) मिल सकते हैं जिससे मुनाफा दोगुना होगा. पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी और समाज में आपका आत्मविश्वास व रुतबा बढ़ेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु
राशि के लोगों को पिछले काफी समय से चल रहे मानसिक तनाव और उलझनों से पूरी तरह राहत मिल जाएगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यस्थल पर चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. परिवार के सदस्यों का हर मोड़ पर पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक और शांतिपूर्ण बना रहेगा. कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है.

शनि के वक्री काल में जरूर करें ये उपाय

Advertisement

शनिवार को दीप दान 
हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ध्यान रखें कि दीपक में काले तिल जरूर डालें.

हनुमान चालीसा का पाठ 
शनि देव को हनुमान जी के भक्त बेहद प्रिय हैं. इसलिए नियमित रूप से या विशेषकर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें.

जरूरतमंदों की मदद 
शनि देव कर्मप्रधान देवता हैं. इस दौरान किसी गरीब, असहाय या मजदूर वर्ग के व्यक्ति का अपमान न करें और अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें अन्न या काले वस्त्रों का दान करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement