Shani Asta 2026: 13 मार्च को शनि मीन राशि में अस्त होने वाले हैं. इसके बाद शनि 22 अप्रैल को उदित होंगे. गौर करने वाली बात ये है कि दो बड़े ग्रह पहले से ही अस्त चल रहे हैं. 1 नवंबर 2025 को अस्त हुए मंगल अभी 2 मई तक अस्त ही रहेंगे. जबकि 1 मार्च को अस्त हुए बुध 18 मार्च तक अस्त रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों की मानें तो तीन बड़े ग्रहों का एकसाथ अस्त होना चार राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
सिंह राशि
करियर में आ रहे अवरोध धीरे-धीरे दूर होते चले जाएंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके रुतबा देख पड़ोसियों या करीबियों को चिढ़ हो सकती है. घर का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा. व्यापारियों की आय दोगुनी हो सकती है. व्यापार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देंगे. आत्मविश्वास मजबूत होने से कठिन कार्य आसानी से पूरे होंगे.
धनु राशि
जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है. अचानक धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा. लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर पाएंगे. जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. साथी को कोई खास उपहार भी दे सकते हैं. माता-पिता के साथ ही रिश्ता बेहतर होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को भी अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे. दोस्तों या रिश्तेदारों के पास रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद भी सुलझ सकता है. क्रिएटिव फील्ड में कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है. मानसिक तनाव कम होगा और जीवन में संतुलन महसूस होगा.
मीन राशि
व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा दिख रहा है. साझेदारी में कारोबार करने वालों को ज्यादा लाभ मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और निवेश की योजनाओं पर ध्यान देंगे. इस दौरान आप सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला करेंगे. परिवार की खुशियों का ख्याल रखेंगे. किसी शुभ कार्यक्रम या समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाएंगे.