scorecardresearch
 

Panchgrahi Yog: कुंभ में पंचग्रही योग, होली तक इन राशियों पर संकट! करें ये उपाय

Panchgrahi Yog: होलाष्टक से ठीक पहले कुंभ राशि में पांच ग्रहों की युति से 'पंचग्रही योग' बन रहा है. यह खगोलीय घटना होली तक वृषभ और वृश्चिक राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी. इन्हें स्वास्थ्य और निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी.

Advertisement
X
पंचग्रही योग
पंचग्रही योग

Panchgrahi Yog:  फरवरी के अंत में ग्रहों का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 23 फरवरी को मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ में पहले से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मौजूद हैं. मंगल के पहुंचते ही यहां पांच ग्रह एक साथ आ जाएंगे. इससे पंचग्रही योग बनेगा. यह संयोग होलाष्टक से पहले बनेगा, होली तक इसका प्रभाव रह सकता है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी, खासकर सेहत, धन और करियर के मामलों में.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह योग छठे भाव में बनेगा, जो रोग, ऋण और शत्रु का स्थान माना जाता है. इस समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है.ऑफिस या बिजनेस में विरोधियों से सतर्क रहें. नया निवेश करने से पहले अच्छे से सोचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है.नौकरी बदलने का फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.पेट और हृदय संबंधी परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. शिव जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों को सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा. गलत खानपान से फूड पॉइजनिंग या हाई बीपी की समस्या हो सकती है.अनिद्रा और तनाव भी बढ़ सकता है.व्यापार में जोखिम लेने से बचें. किसी को उधार देना या लेना मुश्किल खड़ी कर सकता है. बोलचाल में संयम रखें, वरना मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है. गाय की सेवा करना और चारा खिलाना शुभ माना गया है.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और पारिवारिक मामलों में दबाव ला सकता है.कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है और वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव संभव है. किसी बड़े निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले फिलहाल टाल दें. सेहत के लिहाज से सिरदर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है. नियमित पूजा-पाठ और धैर्य बनाए रखना इस समय फायदेमंद रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement