Neechbhang Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में नीचभंग राजयोग बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. कहते हैं कि जब भी यह ग्रह बनता है तो उसका प्रभाव 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय बुध कुंभ राशि में बैठे हुए हैं, लेकिन 11 अप्रैल 2026 को रात 01 बजकर 20 मिनट पर वे मीन राशि में चले जाएंगे. वैदिक ज्योतिष में मीन राशि को बुध की नीच राशि माना जाता है, इसलिए सामान्य तौर पर इसे कमजोर स्थिति कहा जाता है.
हालांकि, इस बार स्थिति थोड़ी अलग है. मीन राशि के स्वामी गुरु (बृहस्पति) कुंडली के केंद्र भाव में मौजूद हैं, जिसकी कारण नीचभंग राजयोग बन रहा है. यही कारण है कि जहां एक तरफ कुछ लोगों को चुनौतियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय खास लाभ देने वाला साबित हो सकता है. बुध 30 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में रहेंगे और इस दौरान सूर्य और शनि के साथ मिलकर अन्य योग भी बनाएंगे.
कैसे बनता है नीचभंग राजयोग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी नीच राशि में हो, लेकिन उस राशि का स्वामी केंद्र (1, 4, 7, 10) या त्रिकोण (1, 5, 9) भाव में मजबूत स्थिति में हो, तो नीचभंग राजयोग बनता है. इस स्थिति में ग्रह की कमजोरी कम हो जाती है और वह अच्छे परिणाम देने लगता है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह योग फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है. रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी नए मौके मिल सकते हैं. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए अच्छा रह सकता है. आपकी सोचने और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा. पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए यह योग खास असर डाल सकता है क्योंकि बुध इसी राशि में आ रहे हैं. इससे आपकी सोचने की क्षमता में सुधार हो सकता है. अगर आप धैर्य और समझदारी से काम करेंगे, तो सफलता मिलने के अच्छे योग हैं. व्यापार में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे फायदा हो सकता है. परिवार, खासकर माता का सहयोग मिलेगा, जो आपके फैसलों को मजबूत बनाएगा.