scorecardresearch
 

Angarak Yog 2026: कुंभ राशि में मंगल-राहु का खतरनाक योग! 2 अप्रैल तक 3 राशियां खतरे में!

Angarak Yog 2026:अंगारक योग मंगल और राहु की युति से बनता है. यह तीव्र नकारात्मक योग है, जो जीवन में तनाव, अचानक नुकसान, झगड़े और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है. कुंभ राशि में 2 अप्रैल 2026 तक रहने वाला यह योग जल्दबाजी में गलत फैसले लेने पर पछतावा करा सकता है.

Advertisement
X
अशुभ अंगारक योग
अशुभ अंगारक योग

Angarak Yog 2026:  ज्योतिष शास्त्र में जब साहस का कारक मंगल और मायावी राहु एक ही राशि में आते हैं, तो 'अंगारक योग' का निर्माण होता है.  2 अप्रैल 2026 तक यह तीव्र और प्रभावशाली योग कुंभ राशि में बना रहेगा.  यह योग अपने साथ तनाव, अचानक फैसले और अप्रत्याशित नुकसान लेकर आता है. इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए निर्णय बाद में बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं . इससे रिश्तों में खटास ला सकते हैं. आइए जानते हैं कि कुंभ राशि में बन रहा यह अंगारक योग किन 4 राशियों की किस्मत पर बुरा असर डालने वाला है:

मिथुन राशि: बने बनाए कामों में रुकावट
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग किसी बुरे सपने से कम नहीं रहने वाला है. आपके चल रहे काम अचानक रुक सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. 2 अप्रैल तक आपको बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे. इस अवधि में नए निवेश की योजना बिल्कुल न बनाएं, वरना बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें. 

कर्क राशि: अपनों से धोखा और बेवजह के विवाद
कर्क राशि के जातकों के जीवन में अचानक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो परेशान कर सकते हैं. कार्यस्थल पर आपको खास तौर पर सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपका कोई करीबी या सहयोगी आपको धोखा दे सकता है. दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं. बेवजह की बहस और टकराव से बचें. वाहन चलाते समय लापरवाही न करें, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं.

Advertisement

धनु राशि: वाणी पर लगाम न रखी तो पछताएंगे
धनु राशि वालों की जुबान इस समय कड़वी हो सकती है. आपकी अनजाने में कही गई तीखी बात आपके खास रिश्तों को हमेशा के लिए तोड़ सकती है. छोटी सी कहासुनी बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए बोलते समय संयम बरतें. आर्थिक मामलों में भी यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. किसी को उधार न दें और न ही लें. खर्चों पर लगाम न लगाई तो बजट बिगड़ सकता है.

कुंभ राशि: गुस्से पर काबू रखें वरना बिगड़ेंगे रिश्ते
चूंकि यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा असर आप पर ही दिखेगा. आप बात-बात पर चिड़चिड़े हो सकते हैं, जिसका सीधा असर आपके वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों पर पड़ेगा. जीवनसाथी से गलतफहमी न हो, इसके लिए धैर्य से काम लें. सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. लालच में आकर कोई भी बड़ा जोखिम न उठाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement