scorecardresearch
 

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: शतभिषा नक्षत्र में होगी मंगल की एंट्री, इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 3 मार्च 2026 से मंगल शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा है. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय खास लाभदायक साबित हो सकता है. जानें करियर, धन और जीवन पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Advertisement
X
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

Mangal Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 3 मार्च 2026 से मंगल ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका स्वामी राहु माना जाता है. शतभिषा नक्षत्र को रहस्य, रिसर्च, मेडिकल फील्ड, टेक्नोलॉजी और अचानक बदलाव से जुड़ा हुआ माना जाता है. ऐसे में जब ऊर्जा और साहस के कारक मंगल इस नक्षत्र में आते हैं, तो कई लोगों के जीवन में नई दिशा और अप्रत्याशित अवसर देखने को मिल सकते हैं.

ज्योतिषीय गणना बताती है कि इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन सिंह, धनु और कुंभ राशि के लोगों को खास लाभ मिलने की संभावना है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. लंबे समय से रुके काम अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और काम की सराहना भी हो सकती है. बिजनेस करने वालों को नई योजना अपनाने से फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस समय यात्रा के योग बन सकते हैं, खासकर लंबी दूरी या विदेश यात्रा. पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी.

Advertisement

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी साबित हो सकता है. टेक्नोलॉजी, रिसर्च, मेडिकल या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार में चल रहे विवाद सुलझ सकते हैं. माहौल बेहतर होगा. सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बनाई योजनाएं सफल हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement