Guru Margi 2026: 11 मार्च देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं. यानी इस दिन से गुरु सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे. इसके बाद बृहस्पति 2 जून 2026 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे. ज्योतिष में बृहस्पति के मार्गी होने का बड़ा महत्व बताया गया है. आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि गुरु के मार्गी होते ही सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि
बृहस्पति के मार्गी होने के बाद मिथुन राशि वालों को उनके प्रयास और परिश्रम का उचित फल मिलेगा. आपका पराक्रम बढ़ेगा. मित्रों से सहयोग मिलेगा. मित्रों की मदद से आपके काम और बनेंगे. धन की स्थिति और मजबूत होगी.
वृष राशि
वृष राशि वाले जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की सोच रहे थे, उन्हें कोई अच्छी डील मिल सकती है. साथ ही, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आने वाला समय आपके लिए अनुकूल होगा. बस वृष राशि वाले आलस्य न करें और अपने खर्चों को बहुत ज्यादा बढ़ने न दें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जो लोग बिजनेस करते हैं, उनका मुनाफा बढ़ जाएगा. आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा. इस समय का अच्छे तरीके से लाभ जरूर उठाएं. सेहत में सुधार आने की भी संभावना बन रही है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों की धन की स्थिति मजबूत होगी. इनकम बढ़ाने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दीजिएगा. आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी. जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिलेगा. इनकम के और नए रास्ते बनाना चाहते हैं तो यह समय एकदम अनुकूल है. निवेश करने के लिए भी समय अच्छा दिख रहा है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के रुके हुए कार्य अब बनने शुरू हो जाएंगे. कन्या राशि वाले जो लोग बेरोजगार हैं और जॉब के लिए कोशिशें कर रहे थे, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन या तरक्की का सपना देख रहे लोगों को भी गुड न्यूज मिलेगी. व्यापार में स्थिति और अच्छी हो जाएगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा. आपके काम में जो बाधाएं आ रही थीं, वो दूर होंगी. भाग्य का साथ आपको मिलेगा. यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं. धन की स्थिति आपकी और बेहतर होगी. स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं भी हल होगी.
वृश्चिक राशि
अगर आपका पैसा कहीं फंसा था तो वो बहुत जल्द आपको वापस मिलेगा. कोई नया काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए अनुकूल समय है. हालांकि रिश्ते-नातों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी. खासकर ससुराल वालों से रिश्ते खराब न करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों की धन की स्थिति और स्ट्रॉन्ग होगी. आप जो काम कर रहे हैं, उसका अच्छा आउटपुट आपको देखने को मिलेगा. व्यापार में अच्छे रिजल्ट आपका इंतजार कर रहे हैं. हालांकि गुस्सा, अहंकार से बचें. ईगो न दिखाएं. गुस्सा किसी पर न दिखाएं.
मकर राशि
मकर राशि वाले जो लोग कर्ज में फंसे हुए थे, उन्हें जल्द राहत मिल सकती है. आपकी सेहत में सुधार होगा. मानसिक चिंताएं दूर होंगी. हालांकि बेवजह किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें. अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की योजनाएं आने वाले समय में सफल होंगी. अनायास धन की प्राप्ति होगी. संतान से खुशियां प्राप्त होंगी. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. हालांकि कुंभ राशि वाले आलस्य छोड़कर काम करना होगा. आलस्य की वजह से किसी को त्यागे नहीं.
मीन राशि
मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ के योग बन रहे हैं. यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो डिसीजन ले सकते हैं. घर परिवार में रिश्ते और बेहतर करने के अवसर मिलेंगे. मन की अशांति दूर होगी. धन की स्थिति और बेहतर होगी.