scorecardresearch
 

Grahan Yog 2026: 13 अप्रैल को बनेगा ग्रहण योग, बनेगी चंद्र-राहु की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Grahan Yog 2026: 13 अप्रैल को बनने वाला ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है. इस दौरान मानसिक तनाव, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और काम में रुकावट जैसी स्थितियां बन सकती हैं. तो आइए जानते हैं उन अनलकी राशियों के बारे में.

Advertisement
X
ग्रहण योग से इन राशियों को रहना होगा सावधान (Photo: ITG)
ग्रहण योग से इन राशियों को रहना होगा सावधान (Photo: ITG)

Grahan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो उससे शुभ योग और कई अशुभ योगों का निर्माण होता है. ठीक उसी तरह चंद्रमा का गोचर भी वैदिक ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाता है. चंद्रमा करीब ढाई दिन में अपनी राशि बदल देता है, जिससे व्यक्ति के मन और भावनाओं पर तुरंत असर पड़ता है. 

द्रिक पंचांग के मुताबिक, चंद्रमा इस वक्त मंगल की राशि वृश्चिक में बैठे हैं. 13 अप्रैल को चंद्रमा शनि की राशि में कुंभ में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुंभ राशि में तो पहले से ही राहु मौजूद हैं. ऐसे में चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा. ज्योतिष में इस योग को खतरनाक माना जाता है, जो कुछ लोगों के जीवन में तनाव और उलझन बढ़ा सकता है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनको ग्रहण योग से सावधान रहने की जरूरत है. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा दबाव वाला हो सकता है. मन में बेवजह की चिंता बनी रह सकती है. छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं. काम के मामले में लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए हर जिम्मेदारी खुद निभाने की कोशिश करें. इस दौरान पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, फिलहाल निवेश टालना बेहतर रहेगा.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को इस समय धैर्य रखना बेहद जरूरी होगा. पढ़ाई या काम में फोकस की कमी महसूस हो सकती है, जिससे काम अटक सकते हैं. अगर आप कोई नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा. किसी भी बहस या विवाद से दूरी बनाकर रखें. हर समस्या को शांति से सुलझाने की कोशिश करें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत बनाए रखना जरूरी है. घर-परिवार से जुड़ी बातें भी आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं. कामकाज में नए लोगों के आने से आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं, ऐसे में सोच समझकर फैसले करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement