Grah Gochar March 2026: मार्च 2026 का महीना ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. महीने की शुरुआत में 2 मार्च को शुक्र कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे. मीन में शुक्र के आते ही मालव्य योग का निर्माण होगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. इसी समय कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति बनेगी, जो कई राशियों के जीवन में तेज बदलाव ला सकती है. मीन राशि में शुक्र और शनि की युति भी खास प्रभाव डालेगी. इसके बाद 15 मार्च को सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जाएगा और उससे पहले बन रहे ये योग कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ.
वृषभ राशि
मार्च का महीना वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत दे रहा है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र का उच्च राशि में जाना आय के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबारियों के लिए भी विस्तार के अवसर बन सकते हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. आपकी वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी. परिवार का साथ मिलेगा, खासकर माता-पिता का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा और जीवनशैली बेहतर हो सकती है. शुक्र के प्रभाव से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी. कला, संगीत, लेखन, अभिनय या डिजाइन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. पहले किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है. धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए यह महीना खास साबित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं. यदि किसी को उधार दिया था तो वह धन वापस मिलने की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं . किसी शुभ या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. सूर्य और शुक्र का प्रभाव आपकी क्षमताओं को निखारेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी , नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. विदेशी व्यापार या बाहर से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ संभव है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य भी इस दौरान संतुलित और बेहतर रहने की संभावना है.