scorecardresearch
 

Good Time Signs: अच्छे समय से पहले मिलते हैं ये 7 संकेत, दिखें तो समझ जाएं बदलने वाली है किस्मत

Good Time Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अच्छा समय आने से पहले कुछ खास संकेत मिलने लगते हैं. जैसे ब्रह्म मुहूर्त में उठना, काली चींटियां दिखना या शुभ सपने आना, ये सभी जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता के संकेत माने जाते हैं.

Advertisement
X
अच्छा टाइम आने से पहले मिलते हैं ये संकेत (Photo: Pexels)
अच्छा टाइम आने से पहले मिलते हैं ये संकेत (Photo: Pexels)

Good Time Signs: हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में एक ऐसा समय आए जब उसके जीवन से सभी परेशानियां दूर हों और सबकुछ सही होने लगे. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, अच्छा समय अचानक नहीं आता बल्कि उसके आने से पहले कुछ छोटे-छोटे संकेत भी दिखने लगते हैं. अगर आप भी इन संकेतों को ध्यान में रखेंगे, तो आप अपने जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को पहचान सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि अच्छे समय आने से पहले कौन से शुभ संकेत दिखते हैं.

सूर्योदय से पहले नींद खुलना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी नींद बिना घड़ी के रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में अपने आप खुल जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है. इसका मतलब यह होता है कि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने वाला है और जल्द ही प्रगति और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलने वाले हैं.

बिगड़े काम बनने लगना

काफी समय से रुके और अटके हुए काम अगर अचानक बनने लगें, तो समझिए कि आपका भाग्य साथ देने लगा है. यह इस बात का भी संकेत होता है कि आपके ऊपर पूर्वजों का आशीर्वाद बना हुआ है.

घर में काली चींटियों का दिखना

अगर अचानक घर या आंगन में काली चींटियां नजर आने लगें, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं और समृद्धि बढ़ती है.

Advertisement

अचानक खुशबू का एहसास होना

कभी-कभी बिना किसी कारण के अच्छी खुशबू महसूस होना भी शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है या जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.

घर के बाहर गाय का आना

अगर अचानक आपके दरवाजे पर गाय आ जाए, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में गाय को कुछ खाने के लिए जरूर दें, क्योंकि यह आने वाले अच्छे समय का संकेत हो सकता है.

आंख फड़कना 

ज्योतिष मान्यता के अनुसार, पुरुषों की दाहिनी आंख और महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है. इसे भाग्य के जागने और अच्छे समय की शुरुआत का संकेत समझा जाता है.

शुभ सपने देखना

अगर आपको सपने में देवी-देवता या उल्लू दिखाई दे, तो यह भी अच्छे समय के आने का संकेत माना जाता है. ऐसे सपने जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता की ओर इशारा करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement