scorecardresearch
 

Dwidwadash Yog 2026: एक्टिव हो चुका है द्विद्वादश राजयोग, अगले 47 दिन पैसों में खेलेंगी ये राशियां!

Dwidwadash Yog 2026: यह 47 दिनों का समय सिर्फ एक ज्योतिषीय घटना नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए नए मौके और बदलाव लेकर आ सकता है. अगर सही समय पर सही फैसले लिए जाएं, तो यह योग जिंदगी में सकारात्मक असर डाल सकता है.

Advertisement
X
गुरु शुक्र ने बनाया द्विद्वादश राजयोग 2026 (Photo: ITG)
गुरु शुक्र ने बनाया द्विद्वादश राजयोग 2026 (Photo: ITG)

Dwidwadash Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति (गुरु) और शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है. जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो इसे बेहद खास योग माना जाता है. इस बार 14 मई यानी आज से 4 जुलाई 2026 तक करीब 47 दिनों के लिए ये दोनों ग्रह एक साथ रहेंगे, जिसे ज्योतिष में द्विगुरु योग (द्विद्वादश योग) कहा जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह समय प्यार, पैसे और तरक्की के मामलों में बड़े बदलाव ला सकता है. लंबे समय तक रहने की वजह से इसे साल 2026 की अहम ज्योतिषीय घटना माना जा रहा है.

गुरु-शुक्र का योग क्या होता है?

जब गुरु और शुक्र एक ही राशि में आ जाते हैं, तब यह योग बनता है. इस साल यह दो चरणों में बनेगा-

- 14 मई से 31 मई तक दोनों मिथुन राशि में रहेंगे.
- इसके बाद गुरु 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां वह मजबूत स्थिति में होता है.
- फिर 7 जून से 4 जुलाई तक शुक्र भी कर्क में आ जाएगा, जिससे यह योग फिर से बनेगा.

क्यों खास है ये समय?

गुरु को ज्ञान, भाग्य और धन का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, सुख-सुविधा और आकर्षण से जुड़ा है. जब ये दोनों मिलते हैं, तो जीवन में खुशियों और अवसरों के बढ़ने के संकेत मिलते हैं. खास बात यह है कि कर्क राशि में गुरु की स्थिति मजबूत मानी जाती है, जिससे इसका असर और बढ़ जाता है.

Advertisement

किन राशियों को ज्यादा फायदा?

ज्योतिष के अनुसार गुरु शुक्र की इस शुभ युति का असर कर्क, मीन, वृषभ, तुला और धनु राशि वालों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा. लेकिन हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए असर भी अलग-अलग हो सकता है.

पैसों और करियर पर असर

यह योग आर्थिक मामलों में भी असर डाल सकता है.
नए निवेश के मौके मिल सकते हैं.
बिजनेस में विस्तार के संकेत हैं.
क्रिएटिव फील्ड (फिल्म, फैशन, मीडिया) वालों को फायदा हो सकता है

हालांकि मई के अंत में जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि इस दौरान लोग जल्द फायदा पाने के चक्कर में गलती कर सकते हैं.

इन दिनों में क्या ध्यान रखें?

- रिश्तों में जल्दबाजी न करें.
- सोच-समझकर ही पैसा लगाएं.
- जून के मध्य में नई शुरुआत करना बेहतर रहेगा.
- परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताएं.
- सकारात्मक सोच और अध्यात्म पर ध्यान दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement