scorecardresearch
 

Chaitra Navratri 2026: शनि, शुक्र, सूर्य चंद्रमा... चतुर्ग्रही योग में शुरू होंगे नवरात्र, इन 3 राशि वालों को जल्द मिलेगी अच्छी खबर

19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस बार नवरात्र की शुरुआत एक दुर्लभ संयोग में हो रही है, क्योंकि पहले ही दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र का चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement
X
 नवरात्र के पहले ही दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र का चतुर्ग्रही योग रहेगा. (Photo: ITG)
नवरात्र के पहले ही दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र का चतुर्ग्रही योग रहेगा. (Photo: ITG)

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र शुरू होने वाले हैं. इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहेंगे. मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र का महापर्व इस बार एक बड़े ही दुर्लभ संयोग में शुरू हो रहा है. नवरात्र के पहले ही दिन मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र का चतुर्ग्रही योग रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह संयोग तीन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. बहुत जल्द इन राशि के जातकों की तकदीर संवर सकती है.

मेष राशि
चैत्र नवरात्र में आपको कुछ शुभ परिणाम मिलते दिखाई दे सकते हैं. करियर और नौकरी में लाभ के अवसर मिलेंगे. अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होने की संभावना है. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. प्रेम संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी.

कर्क राशि
नवरात्र का समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिखाई दे रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार आ सकता है. कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. व्यापार में विस्तार के अवसर भी मिल सकते हैं. इस अवधि में आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की भी संभावना है, जो करियर में आगे बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए भी यह नवरात्र शुभ संकेत दे रहे हैं. आपको नए प्रोजेक्ट या किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है. नया काम शुरू करने वालों के लिए भी ये समय अच्छा दिख रहा है. परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा. धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे और निवेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement