Budh Vakri 2026: ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और बातचीत का कारक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026 यानी आज बुध कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे और यह स्थिति करीब 21 मार्च 2026 तक बनी रहेगी. जब बुध उल्टी चाल चलते हैं, तो इसका असर लोगों की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और कम्युनिकेशन पर साफ नजर आता है. इस दौरान कई बार पुराने काम फिर से सामने आते हैं, अधूरे कार्य पूरे करने पड़ते हैं और रिश्तों में गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए इस समय जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि बुध के वक्री होने का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
इन राशियों को मिलेगा फायदा या सामान्य परिणाम
मेष राशि- इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. पहले से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा. हालांकि निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें.
वृषभ राशि- करियर में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और आपकी बातों को महत्व मिलेगा. लेकिन जल्दबाजी में काम करने से बचना जरूरी है.
मिथुन राशि- रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. किसी धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. कागजी काम करते समय सावधानी रखें, छोटी गलती भी परेशानी दे सकती है.
सिंह राशि- पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है.
तुला राशि- लव लाइफ और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है और नए मौके मिल सकते हैं.
वृश्चिक राशि- घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है.
इन राशियों को रहना होगा ज्यादा सावधान
कर्क राशि- काम में छोटी सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सलाह जरूर लें. थकान और नींद की कमी से परेशानी बढ़ सकती है.
कन्या राशि- जॉब में बदलाव या ट्रांसफर के संकेत हैं. विदेश से जुड़े कामों में देरी हो सकती है. धैर्य बनाए रखना जरूरी है.
धनु राशि- यात्रा में रुकावट आ सकती है. भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलते समय संयम रखें.
मकर राशि- आपकी बातों को गलत समझा जा सकता है, जिससे विवाद बढ़ सकता है. गले या आवाज से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है.
कुंभ राशि- बुध आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए मन में उलझन बढ़ सकती है. फैसले लेने में दुविधा रहेगी, इसलिए खुद को शांत रखें.
मीन राशि- पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है. बिना सोचे निवेश करने से नुकसान हो सकता है. साथ ही वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें और परिवार की सेहत का ध्यान रखें.