scorecardresearch
 

Budh Nakshatra Parivartan 2026:1 अप्रैल से बुध बदलेंगे नक्षत्र, 4 राशियों को अचानक होगा धन लाभ

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन हमारे दिमाग, बोलचाल और पैसों से जुड़े फैसलों को सीधे प्रभावित करता है. इसलिए ज्योतिष में इसे काफी अहम माना जाता है और इसके अनुसार शुभ-अशुभ परिणामों का आकलन किया जाता है.

Advertisement
X
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

Budh Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है, तो उसका असर जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिलता है.1 अप्रैल 2026 को बुध देव बृहस्पति के नक्षत्र पूर्व भाद्रपद में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह परिवर्तन खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह है. ऐसे में इसका नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. यह गोचर 13 अप्रैल तक रहेगा, जिसके बाद बुध उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा. इस दौरान कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में राहत और लाभ लेकर आएगा. यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर फायदेमंद रहेगा, क्योंकि कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. साथ ही शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों को भी अचानक लाभ मिलने की संभावना है.  कुल मिलाकर यह समय धन वृद्धि और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य इस दौरान पूरे हो सकते हैं . करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर मिलेंगे. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है. इस अवधि में आपके प्रयासों का पूरा फल मिलने की संभावना है.

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय काफी शुभ रहने वाला है. यदि आप कोई नया बिज़नेस या स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो 1 से 13 अप्रैल के बीच का समय बेहद अनुकूल रहेगा. इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी . आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं . सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं. यह समय करियर और कमाई दोनों के लिए प्रगति लेकर आएगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आएगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना है. परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा. साथ ही वाहन या मकान खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. कुल मिलाकर यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि और जीवन में स्थिरता लाने वाला साबित होगा.

उपाय 

बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार का व्रत रखना और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाना और हरी वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है. इन उपायों को अपनाकर आप बुध के सकारात्मक प्रभाव को और बढ़ा सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement