scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: मेष राशि में बुध का गोचर, अप्रैल के आखिर में इन 3 राशियों पर हो सकती है धनवर्षा

30 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में सूर्य पहले से विराजमान हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि मेष राशि में आकर बुध तीन राशि के जातकों को मालामाल कर सकते हैं. इन राशियों पर अप्रैल के आखिर में धनवर्षा हो सकती है.

Advertisement
X
बुध के मेष राशि में दाखिल होते ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा. (Photo: ITG)
बुध के मेष राशि में दाखिल होते ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा. (Photo: ITG)

Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इसमें सूर्य देव पहले से विराजमान हैं. ऐसे में बुध के मेष राशि में दाखिल होते ही बुधादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा है. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, तर्कशक्ति और संचार का कारक माना गया है. ज्योतिषविदों का दावा है कि मेष राशि में आने के बाद बुध का शुभ प्रभाव तीन राशि के जातकों की जिंदगी बदल सकता है. इन राशि के जातकों को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं.

मेष राशि
बुध अपने लग्न भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध के यहां आने से आपका आत्मविश्वास दोगुना होगा. कार्यस्थल में अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे. रोजगार से जुड़े प्रयास सफल होंगे. जो लोग नई नौकरी या किसी बड़ी कंपनी में जॉब की संभावना तलाश रहे हैं, उनके सपने जल्द सच होने वाले हैं. निवेश करने के लिहाज से भी समय अच्छा दिख रहा है. आपके द्वारा लिए गए बडे़ फैसले लंबे वक्त तक आपको लाभान्वित रखेंगे.

मिथुन राशि
बुध का ये गोचर आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में ला सकता है. इस व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद आपको करियर में एक ऊंचा मुकाम मिल सकता है. खासतौर से शिक्षा, लेखन, संचार या मीडिया क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह समय अच्छा दिख रहा है. आपकी आय में वृद्धि के संकेत हैं. धनधान्य की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. रोग-बीमारियों से दूरी रखेंगे. चोट-दुर्घटनाएं से भी बचाव होगा.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी बुध का मेष राशि में आना शुभ साबित हो सकता है. नई योजनाओं को गति मिलेगी. कर्ज, उधार और लोन से संबंधी समस्याएं भी हल होंगी. इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर मानसिक दबाव कम होगा. रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. जो लोग लंबे वक्त से अपना घर या जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, यह गोचर उनके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर भी आ सकता है. संतान पक्ष से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement