scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बनेगा पंच महापुरुष राजयोग, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का यह गोचर और मालव्य राजयोग कई राशियों के लिए नई शुरुआत और सफलता के संकेत दे रहा है. अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हैं, तो इस समय का पूरा फायदा उठा सकते हैं. यह समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.

Advertisement
X
अक्षय तृतीया 2026 (Photo: ITG)
अक्षय तृतीया 2026 (Photo: ITG)

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि शुक्र अपनी ही राशि में गोचर करेंगे. शुक्र के इस गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण होगा और यह योग पंच महापुरुष राजयोगों में से एक है. जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है, तो उसका प्रभाव काफी मजबूत हो जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस योग का असर करियर, धन, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है. खासतौर पर कुछ राशियों को इस दौरान अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं. 

वृषभ राशि: आय बढ़ेगी, पर्सनालिटी में निखार

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर पड़ेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. धन लाभ के योग बनेंगे. करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगी. आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे.

कर्क राशि: करियर में मिलेगी तरक्की

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बदलाव लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. ऑफिस में सीनियर्स के साथ आपके संबंध सुधरेंगे, जिससे आपकी छवि मजबूत होगी. सफलता के रास्ते खुलेंगे.

कन्या राशि: किस्मत का मिलेगा साथ

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें भी अच्छे अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Advertisement

वृश्चिक राशि: रिश्तों में आएगी मिठास, होगा लाभ

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय वैवाहिक जीवन के लिहाज से अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. कोई बड़ा निवेश करने का मौका भी मिल सकता है. व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं.

मकर राशि: समझदारी से मिलेगा फायदा

मकर राशि वालों के लिए यह समय सूझबूझ से फैसले लेने का है. आप अपनी समझदारी से समस्याओं का हल निकाल पाएंगे. करियर में नए अवसर मिलेंगे. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा.

कुंभ राशि: प्रेम और करियर में सफलता

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर खासतौर पर प्रेम जीवन में खुशियां लाएगा. रिश्तों में मजबूती आएगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement