scorecardresearch
 
Advertisement

राजस्थान के 5 नगर निगमों में मेयर चुनाव, वोटिंग शुरू, शाम तक नतीजे

राजस्थान के 5 नगर निगमों में मेयर चुनाव, वोटिंग शुरू, शाम तक नतीजे

राजस्थान में आज निकाय चुनावों के तहत 5 बड़े नगर निगमों में मेयर पद के लिए मतदान हो रहा है. उदयपुर, बीकानेर, अलवर, पाली और अजमेर के नगर निगमों में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके तुरंत बाद दोपहर 2 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस शहर का मेयर कौन बनेगा. इससे पहले हुए शहरी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत दर्ज की थी. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्षदों की बाड़ेबंदी और राजनीतिक ड्रामे के बाद बाजी किसके हाथ लगती है.

Advertisement
Advertisement