scorecardresearch
 
Advertisement

राजस्थान में BJP का दबदबा, निकाय चुनाव में 163 सीटों पर जीत

राजस्थान में BJP का दबदबा, निकाय चुनाव में 163 सीटों पर जीत

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव परिणामों की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती नतीजों में बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है. राजस्थान के 309 नगर निकाय में से बीजेपी ने अबतक 163 पर जीत दर्ज की है.. वहीं कांग्रेस भी 103 पर जीत दर्ज कर चुकी है..वहीं 43 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनाव पर मतगणना जारी है.. कुल 38 हजार 889 उम्मीदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 10 नगर निगम के साथ ही, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि मतदान 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे.

Advertisement
Advertisement