scorecardresearch
 

नाबालिग लड़की ने ठुकराया दोस्ती का प्रस्ताव, गुस्साए युवक ने ट्रेन के आगे धकेलकर मार डाला

राजस्थान के उदयपुर से एक दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने नाबालिग लड़की की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
नाबालिग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक
नाबालिग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक

राजस्थान के उदयपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक ने नाबालिग लड़की को ट्रेन के आगे धकेल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. युवक ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि नाबालिग लड़की ने उससे दोस्ती का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला प्रताप नगर थाना क्षेत्र के देबारी स्थित झरनों की सराय में रेलवे ट्रैक का है.

 कंप्यूटर क्लास के बाद घर नहीं लौटी थी नाबालिग लड़की

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रताप नगर थाना क्षेत्र के थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि नाबालिग लड़की को ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की कंप्यूटर क्लास लेने के लिए घर से निकली थी. लेकिन घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: पहले अंधाधुंध फायरिंग और फिर काटा हाथ... राजस्थान में बहन की लव मैरिज से गुस्साए भाई ने की जीजा की हत्या

काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना मिली की झरनों की सराय देवरी रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव पड़ा हुआ है, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भी मौके पर बुलाया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेटी के शव की शिनाख्त कर ली.

Advertisement

रेलवे ट्रैक पर नाबालिग लड़की को मिलने के लिए बुलाया था

पुलिस ने मामले में शूरवीर सिंह निवासी कुंडीवाडा देबारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब कड़ाई से उससे पूछताछ की तो उसने नाबालिक बालिका की हत्या करने को स्वीकार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नाबालिग से दोस्ती करनी थी.  इसके लिए उसने नाबालिग लड़की को रेलवे ट्रैक पर बुलाया.

इस दौरान उसने नाबालिग लड़की से दोस्ती का इजहार किया, लेकिन उसने मना कर दिया. इसपर गुस्से में उसने ट्रेन के आगे नाबालिग लड़की को धकेल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement