Rajasthan Mayor Election 2026 Live, BJP won Jaipur, Kota Seat Rajasthan Mayor Election 2026: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान हुआ. तीनों नगर निगमों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. जयपुर में बीजेपी के सुनील कोठारी नए मेयर चुने गए हैं. जोधपुर में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने जीत दर्ज की है. वहीं कोटा में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी मेयर चुनी गई हैं.
इन तीनों सीट पर जीत के साथ ही राजस्थान के 10 नगर निगमों के चुनाव में बीजेपी ने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक नगर निगम में जीत मिली है.
जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर के नए मेयर चुने गए हैं. सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता मावर से था. सुनीता मावर वार्ड 118 से पार्षद हैं.
वहीं जोधपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता ने जीत दर्ज की है. चुनाव में बीजेपी को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 47 वोट पड़े. इस जीत के साथ प्रश्ननचंद मेहता जोधपुर के नए महापौर बन गए हैं.
कोटा में अनुसुइया गोस्वामी बनीं मेयर
कोटा नगर निगम के मेयर पद पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी मेयर चुनी गई हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता सुमन से था. 100 वार्ड वाले कोटा नगर निगम में बीजेपी के पास 57 पार्षद थे. दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद बीजेपी के पक्ष में 59 पार्षदों का समर्थन बताया गया था. वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद थे. चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज कर मेयर पद अपने नाम कर लिया.
दरअसल, जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ. मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हुई और आज ही नतीजे घोषित किए गए. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों के लिए आज की तारीख तय की थी. इसके अलावा कोटा जिले की नवगठित सुकेत नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ. राजस्थान मेयर चुनाव के नतीजों में जयपुर, जोधपुर और कोटा तीनों जगह बीजेपी ने जीत दर्ज की है.
राजस्थान के 10 नगर निगमों के चुनाव में बीजेपी ने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक नगर निगम में जीत मिली है.
जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में AIMIM की पार्षद ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों को वोट देने के बजाय NOTA का विकल्प चुना. उन्होंने दोनों दलों के उम्मीदवारों को नकारते हुए NOTA को अपना वोट दिया.
जोधपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के प्रसन्न चंद मेहता जोधपुर के नए महापौर चुने गए हैं. चुनाव में बीजेपी को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पक्ष में 47 वोट पड़े.
जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर के नए मेयर चुने गए हैं. इस जीत के साथ नगर निगम में बीजेपी का मेयर बन गया है.
कोटा नगर निगम के मेयर पद पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी अनुसुइया गोस्वामी को मेयर चुना गया है. उनका मुकाबला कांग्रेस की सुनीता सुमन से था. 100 वार्ड वाले कोटा नगर निगम में बीजेपी के पास 57 पार्षद थे. दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद बीजेपी के पक्ष में 59 पार्षदों का समर्थन बताया गया था. वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद थे. चुनाव के बाद बीजेपी ने मेयर पद पर जीत दर्ज कर ली.
जयपुर में मेयर पद के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया. पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने मतदान केंद्र के बाहर रोका, जिससे नेता नाराज हो गए. विरोध में कांग्रेस विधायक वहीं धरने पर बैठ गए. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के पास बीजेपी नेताओं को बैठने की इजाजत दी गई है. इसी बात को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.
100 वार्डों वाले कोटा निगम में बीजेपी के 57 पार्षद हैं. दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद बीजेपी के पास 59 पार्षदों का समर्थन बताया जा रहा है. वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद हैं. बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के कुछ पार्षद भी उसके संपर्क में हैं. हालांकि कांग्रेस आखिरी समय तक अपनी उम्मीदवार सुनीता सुमन की जीत का दावा कर रही है. ऐसे में मेयर चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच मुकाबला बना हुआ है.
जोधपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच मुकाबला है. बीजेपी के पास 45 पार्षद थे. 6 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद यह संख्या 51 हो गई है. यह बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. वहीं कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं और पार्टी भी निर्दलीयों के समर्थन का दावा कर रही है. वोटिंग को देखते हुए दोनों दलों के पार्षदों को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से नगर निगम लाया गया. मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है.
कोटा नगर निगम को आज नया महापौर मिलने जा रहा है. महापौर पद के लिए बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन आमने-सामने हैं. नगर निगम में बीजेपी के पास 100 में से 57 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत है. इसके अलावा दो निर्दलीय पार्षद भी बीजेपी को समर्थन दे चुके हैं. महापौर चुनाव के लिए आज मतदान होगा. मतदान पूरा होने के बाद शाम तक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.
कोटा ग्रामीण की 25 वार्डों वाली सुकेत नगर पालिका में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के 11, बीजेपी के 10 और 4 निर्दलीय पार्षद हैं.
कांग्रेस को बहुमत के लिए 2 और वोटों की जरूरत है, जबकि बीजेपी बहुमत से 3 वोट दूर है. ऐसे में 4 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है.
जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव के लिए लालकोठी मुख्यालय में मतदान शुरू हो गया है. सबसे पहले बीजेपी प्रत्याशी सुनील कोठारी ने अपना वोट डाला. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर ने मतदान किया. मेयर चुनाव में चुने गए 150 पार्षद मतदान करेंगे. मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इसके करीब एक घंटे बाद यानी दोपहर 3 बजे तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है.
इनपुट: विशाल शर्मा
राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम समेत संबंधित नगर निकायों में आज मेयर और अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इसके बाद दोपहर 2:15 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. दोपहर 3 बजे तक परिणाम घोषित किए जाने और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है.
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भाजपा के पास 78 पार्षद हैं. वहीं कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं. मेयर चुनाव में बहुमत के लिए 76 वोट जरूरी हैं. 14 सितंबर को 146 वार्डों के नतीजे आए थे. इसके तीन दिन बाद बाकी 4 वार्डों के नतीजे घोषित हुए. इसके साथ ही भाजपा ने 78 पार्षदों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.
ज्यादातर निर्दलीय पार्षदों के भी भाजपा खेमे के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठारी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गुप्ता मावर की नजरें भाजपा में संभावित क्रॉस-वोटिंग पर हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है.