scorecardresearch
 

अलर्ट! राजस्थान में इन दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें क्या है वजह

राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को पेट्रोल पंप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे. दरअसल, देशभर में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में बिक रहा है. इसे देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल का फैसला किया है.

Advertisement
X
Petrol Pumps Operators announce strike
Petrol Pumps Operators announce strike

देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. इस वक्त देश के राजस्थान राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है. इसे देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और हड़ताल का ऐलान किया है. इसी कड़ी में 13 सितंबर और 14 सितंबर को प्रदेशभर में पेट्रोल पंप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे. 

15 सितंबर से हो सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल
बता दें, पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा है कि यदि राज्य सरकार ने वेट कम करने की दिशा में कोई काम नहीं किया तो 15 सितंबर को पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है. हड़ताल को लेकर जयपुर के पेट्रोल पंपों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं, जिसमें कांग्रेस सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की अपील की गई है.

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें...

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की ये है मांग
पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का कहना है कि देश में सबसे ज्यादा वेट राजस्थान सरकार वसूल कर रही है, इसका नुकसान पेट्रोल पंप वालों के साथ आम जनता को उठाना पड़ रहा है. इसको लेकर पिछले कई महीनों से सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन गहलोत सरकार मांग को अनदेखा कर रही है. इसलिए मजबूरन हड़ताल का कदम उठाना पड़ा है.

Advertisement

अलग-अलग राज्यों में क्यों अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. विभिन्न राज्यों में स्थानीय स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement