scorecardresearch
 

राजस्थान: पार्टी में इंस्पेक्टर ने शराब पीने से किया मना तो भड़का कांस्टेबल, घर में घुसकर पीटा

राजस्थान में एक सर्किल इंस्पेक्टर पर एक कांस्टेबल ने हमला कर दिया. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि सर्किल इंस्पेक्टर ने एक पार्टी में शराब पीने से मना कर दिया था.

Advertisement
X
कांस्टेबल ने सर्किल इंस्पेक्टर को पीटा. (Photo: Representational )
कांस्टेबल ने सर्किल इंस्पेक्टर को पीटा. (Photo: Representational )

राजस्थान के नागौर में एक कांस्टेबल ने सर्किल इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि सर्किल इंस्पेक्टर ने एक पार्टी में शराब पीने से मना कर दिया था. सबसे बड़ी बात यह हमला सर्किल इंस्पेक्टर के घर में घुसकर किया गया. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल कांस्टेबल ने एक पार्टी में सर्किल इंस्पेक्टर को शराब पीने के लिए कहा था. लेकिन उसने शराब पीने से मना कर दिया था. जिससे कांस्टेबल नाराज हो गया. इसके बाद कांस्टेबल ने सर्किल इंस्पेक्टर के घर में घुसकर हमला कर दिया. जिस वक्त सर्किल इंस्पेक्टर पर हमला हुआ, उस वक्त कांस्टेबल शराब के नशे में था.

यह भी पढ़ें: चोरी छिपे घर में घुसे सर्किल ऑफिसर को पब्लिक ने पीटा, आईजी के आदेश पर होगी कार्रवाई

कांस्टेबल के खिलाफ सर्किल इंस्पेक्टर ने दर्ज कराया मामला

नागौर के स्टेशन ऑफिसर ने आरोप लगाया है कि आरोपी कांस्टेबल रणजीत टाडा नशे में उनके घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन ऑफिसर ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें: कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड बनना है? यहां निकली भर्ती... इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

Advertisement

घटना के समय अजमेर में मौजूद सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है. वहीं पूरे मामले में सीनियर अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों कर्मचारियों का बयान दर्ज किया जा रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement