scorecardresearch
 

स्कूटर को चप्पलों की माला पहनाकर ढोल के साथ शोरूम ले गया शख्स, फिर वहीं छोड़ आया- VIDEO

कोटा में इलेक्ट्रिक स्कूटर की खराब सर्विस से परेशान एक व्यक्ति ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. व्यक्ति अपनी स्कूटी शोरूम में ढोल बजाते हुए ले गया और वहीं छोड़ आया.

Advertisement
X
कोटा में ओला बाइक के कस्टमर का अनोखा प्रदर्शन. (Photo: Screengrab)
कोटा में ओला बाइक के कस्टमर का अनोखा प्रदर्शन. (Photo: Screengrab)

कोटा में इलेक्ट्रिक स्कूटर की खराब सर्विस से परेशान एक ग्राहक ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. नाराज़ ग्राहक ने अपनी स्कूटर को चप्पलों की माला पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ ओला शोरूम पहुंचाया और उसे कर्मचारियों को “सप्रेम भेंट” कर वहीं छोड़ दिया. इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया.

शोरूम में नहीं की गई थी स्कूटर की ठीक से मरम्मत

जानकारी के अनुसार स्कूटर मालिक अनुज प्रजापति का वाहन 4 नवंबर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसके बाद उन्होंने 10 नवंबर को बीमा क्लेम और मरम्मत के लिए स्कूटर को ओला शोरूम में जमा कराया. उनका आरोप है कि स्कूटर करीब चार महीने तक शोरूम में खड़ा रहा, लेकिन उसकी ठीक तरह से मरम्मत नहीं की गई.

यह भी पढ़ें: ओला-उबर-रैपिडो ड्राइवरों की क्या हैं दो मांगें? जिसपर आज कर रहे हड़ताल, कैब मिलने में होगी दिक्कत

अनुज ने बताया कि हाल ही में जब उन्हें स्कूटर वापस मिला तो उसकी हालत पहले से भी खराब थी. स्कूटर का अगला पहिया ठीक से घूम नहीं रहा था, वाहन से धुआं निकल रहा था और कई पार्ट्स ढीले होकर हिल रहे थे. उनका कहना है कि इतने लंबे समय तक शोरूम में रहने के बावजूद सर्विस बेहद खराब रही.

Advertisement

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

ग्राहक के मुताबिक उन्होंने कई बार सर्विस को लेकर शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. आखिरकार नाराज़ होकर उन्होंने विरोध का यह अनोखा तरीका चुना. अनुज प्रजापति स्कूटर को चप्पलों की माला पहनाकर ढोल बजाते हुए शोरूम तक पहुंचे और कर्मचारियों के सामने ही वाहन को “उपहार” के रूप में छोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए आसपास के लोग भी जुट गए थे और वीडियो बना लिया था. जिसके बाद यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement