scorecardresearch
 

जयपुर में तेज रफ्तार थार का कहर, स्कूटी सवार महिला को 20 फीट तक घसीटा, CCTV में कैद हुआ हादसा

जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी. इसके बाद करीब 20 फीट तक घसीटा. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

Advertisement
X
हादसे के बाद ड्राइवर कार से उतरा, फिर मौके से फरार हो गया. (Photo: Screengrab)
हादसे के बाद ड्राइवर कार से उतरा, फिर मौके से फरार हो गया. (Photo: Screengrab)

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने लोगों में सनसनी फैला दी. यहां विजय पथ स्थित बैंक के सामने सुबह करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला वाहन के नीचे फंस गई और करीब 20 फीट तक सड़क पर घसीटती चली गई. इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया.

घायल महिला की पहचान मानसरोवर की रहने वाली नेहा श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वह अपनी स्कूटी से बाजार की ओर जा रही थी. जैसे ही वह बैंक के पास कट से मुड़ी, सामने से तेज रफ्तार में आ रही थार ने चपेट में ले लिया. टक्कर लगने के बाद महिला गाड़ी के नीचे फंस गई और 20 फीट तक घसीटती चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

यह भी पढ़ें: हरियाणा दबिश देने गई जालौन पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगाई और आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश भी की. ड्राइवर कुछ देर के लिए गाड़ी से नीचे उतरा और घायल महिला को देखा, लेकिन मदद करने के बजाय वह मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोकने के लिए उसके शीशों पर भी वार किए, लेकिन चालक किसी तरह वाहन लेकर भाग गया.

Advertisement

गंभीर रूप से घायल नेहा को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने हालत को नाजुक बताया है. महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, हादसे में शामिल थार वाहन के पहले भी कई चालान हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर  रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement