scorecardresearch
 

जयपुर में खौफनाक कांड... तलवार से पत्नी-बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी, पुलिस से बोला- दोनों को मार दिया

राजस्थान के जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने तलवार से अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया और सरेंडर करते हुए हत्या की बात कबूल कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement
X
तलवार से पत्नी और बेटी की कर दी हत्या. (File Photo: ITG)
तलवार से पत्नी और बेटी की कर दी हत्या. (File Photo: ITG)

राजस्थान में जयपुर के ग्रामीण इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने लोगों को सन्न कर दिया. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी भागने की बजाय सीधे पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए कहा कि मैंने दोनों को मार डाला. यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.

घटना मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव की है, जहां गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी सुरजीत ने अपनी पत्नी सरोज देवी और 8 साल की बेटी वंशिका पर तलवार से हमला कर दिया.

हमला इतना घातक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के वक्त पत्नी नींद से उठी थी और मासूम गहरी नींद में ही सो रही थी. अचानक हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: मथुरा की 'कातिल' बहू: प्रेमी संग बिस्तर पर थी, सास ने रंगे हाथ पकड़ा तो तकिए से दबा दिया मुंह, हत्या के बाद रची 'हार्ट अटैक' की कहानी

बताया जा रहा है कि वारदात के तुरंत बाद आरोपी घर से निकलकर सीधे मोखमपुरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. आरोपी के मुंह से हत्या की बात सुनते ही पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

Advertisement

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दूदू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है. वहीं मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके.

घटना को लेकर थानाधिकारी ने क्या कहा?

मोकमपुरा थानाधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े और आर्थिक तंगी की बात सामने आ आई है. काफी समय से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद ने गुरुवार सुबह भयावह रूप ले लिया. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि वारदात के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement