scorecardresearch
 

मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम... आक्रोशित परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस तैनात

राजस्थान के धौलपुर में होली पर बच्चों के विवाद के बाद हुए झगड़े में घायल महिला नत्थो की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. कुछ देर के लिए करौली-धौलपुर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया.

Advertisement
X
होली के विवाद का खौफनाक अंजाम.(Photo: Umesh Mishra/ITG)
होली के विवाद का खौफनाक अंजाम.(Photo: Umesh Mishra/ITG)

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के गुमट करमपुरा में होली के त्यौहार पर बच्चों के बीच हुआ विवाद एक बड़े झगड़े में बदल गया, जिसमें घायल हुई महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे. इस दौरान करौली-धौलपुर हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई.

यह भी पढ़ें: धौलपुर: त्यागी छात्रावास फायरिंग केस में 3 आरोपी दबोचे गए, अवैध हथियार जब्त

बच्चों के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को कुशवाहा समाज के दो पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हो गया था, जो बाद में झगड़े में बदल गया. झगड़े के दौरान नत्थो पत्नी जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि अन्य कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे.

धौलपुर

घायल महिला को परिजन इलाज के लिए ग्वालियर ले गए थे. वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में गुस्सा फैल गया.

Advertisement

कलेक्ट्रेट के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

महिला की मौत के बाद परिजन एंबुलेंस को रोककर जिला कलेक्ट्रेट के सामने करौली-धौलपुर हाईवे पर पहुंच गए. उन्होंने एंबुलेंस से शव बाहर निकालकर सड़क पर रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. कलेक्ट्रेट परिसर में बाड़ी सहित जिले के तीन थानों की पुलिस और कई पुलिस अधिकारी तैनात कर दिए गए.

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने

घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

धौलपुर

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि 4 मार्च को बाड़ी कस्बे में कुशवाहा समाज के दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी. झगड़े में कुछ लोगों को चोटें आई थीं और पुलिस थाने में दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं.

एसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने आज जानकारी दी कि घायल महिला की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है. परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे, जिन्हें समझाइश देकर शांत कराया गया. पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में आवश्यक धाराएं जोड़कर मामले की जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement