scorecardresearch
 
Advertisement

23 की उम्र में MLA बने थे पासवान, ऐसा रहा 51 साल का स‍ियासी सफर

23 की उम्र में MLA बने थे पासवान, ऐसा रहा 51 साल का स‍ियासी सफर

जिस शख्स ने हिंदुस्तान की दलित राजनीति में एक सुनामी पैदा की थी, आज उसी शख्सियत की मौत से हिंदुस्तान की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है. हिंदुस्तान के दिग्गज दलित नेता और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे. उनका 74 साल की उम्र में देहांत हो गया. पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके ये दुखद खबर दी है. जिस वक्त बिहार में चुनाव हो रहा है, उस वक्त बिहार की राजनीति का एक बड़ा सितारा गुम हो गया. लालू और नीतीश के साथ बिहार में समाजवाद की युवा तिकड़ी का एक इक्का आज बिखर गया, पासवान चले गए, हमेशा हमेशा के लिए. देखिए विशेष में पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
Advertisement