मिडल ईस्ट में तनाव बहुत तेज़ हो गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू की मुलाकात होने वाली है जिसमें ईरान पर हमले की योजना बनाई जा सकती है. वहीं, ईरान ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. तेहरान में जश्न के बीच विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं, जहाँ हजारों लोग एकत्रित हुए. तनाव के बीच मिसाइलों की नुमाइश की गई है और अमेरिका ने अपने हथियार तैनात कर दिए हैं.