केतन हत्याकांड में हर रोज नये खुलासे हो रहे हैं... मुख्य आरोपी सिया की मां का कहना है कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी किले से नीचे फेंककर मार दिया जाए.. जहां से केतन को फेंका गया था.. लेकिन ये सब तो जांच पर निर्भर करता है.. उधर केतन के पिता ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात की..जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला किया है.