क्या ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से बड़ा युद्ध होने वाला है? क्योंकि संकेत ऐसे ही मिल रहे हैं. पहले तो ट्रंप ने ईरान के प्रतिनिधिमंडल से समझौता वार्ता करने से इंकार कर दिया. और अब ट्रंप ईरान के प्रस्तावों को खराब बता रहे हैं. साथ ही बड़े बड़े दावे कर रहे हैं और इस बीच होर्मुज को संकट बना हुआ है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि अमेरिका बहुत जल्द ईरान पर फिर से बड़ा हमला कर सकता है.