क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो आपके घर के सोफे पर बैठ सके या जिसे आप पांचवीं मंजिल के फ्लैट में पाल सकें? हैदराबाद के पास विकाराबाद में एक ऐसी ही अनोखी गौशाला है, जहां दुनिया की सबसे छोटी नाड़ीपति गायें मौजूद हैं. इन गायों को डॉ. कृष्णम राजू ने आंध्र प्रदेश में विकसित किया है. ये गायें पांच अलग-अलग आकारों में आती हैं, जिनमें मिनिएचर, माइक्रो मिनिएचर और नैनो पुंगनूर शामिल हैं. सबसे छोटी नैनो गाय की ऊंचाई मात्र एक फीट या उससे भी कम होती है, जो आसानी से आपकी दोनों हथेलियों में समा सकती है. देखें...