देशभर में कोरोना वॉरियर्स पर हमले लगातार जारी हैं. मुरादाबाद और इंदौर में लोगों ने हमला किया तो डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा. आज राजस्थान के टोंक में भी ऐसा हीं कुछ हुआ. ये भी तब, जब राजस्थान में कोरोना के कई गढ़ बन चुके हैं. राजस्थान में अब तक कोरोना के एक हजार 131 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. टोंक में 84 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं. पुलिस जब टोंक के कसाईबाड़ा इलाके में गस्त लगा रही थी और लोगों से अपील कर रही थी कि घर में रहे तब हीं अचानक से उन पर 70 लोगों ने हमला बोल दिया. हमला करने वाले करीब 70 लोग थे और पुलिसकर्मी सिर्फ 5. टोंक पिटाई कांड में पुलिस ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से 7 लोगों की अब तक गिरफ्तारी भी हो चुकी है.