बॉलीवुड की चांदनी हमेशा के लिए चली गई और अपने फैंस को सदमा दे गई. ख़बर आ रही थी कि श्रीदेवी की मौत कार्डियेक अरेस्ट यानी हार्ट फेल होने से हुई है. लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट फेल होने से नहीं बल्कि शराब के नशे में बाथटब में डूबने से हुई है.