अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध लगातार और तेज होता जा रहा है. इस दौरान अमेरिका ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान में स्थित एक बड़े हथियार गोदाम को निशाना बनाते हुए भारी हमला किया है. इस ऑपरेशन में करीब 2000 पाउंड वजनी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जिससे ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने की कोशिश की गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिससे इस कार्रवाई को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा और तेज हो गई है.