अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान का सैन्य ढांचा लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने रणनीतिक ठिकानों, मिसाइल साइट्स और सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर ईरान की ताकत को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया है. हालांकि, जमीनी हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और ईरान की ओर से लगातार जवाबी हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. ट्रंप ने ये भी दावा किया है कि ईरान की सरकार ने वहां के 45000 हजार लोगों को मरवा दिया है.