पंजाब विधानसभा में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला... पंजाब विधानसभा में CM भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया, जो सर्वसम्मति से पास हुआ...ये विश्वास पत्र तब पेश किया गया जब पंजाब के सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद चर्चा चल रही थी कि कई विधायक भी बागी हैं. इससे पहले सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस विधायकों पर कमेंट किया कि वह सदन में मोबाइल यूज कर रहे हैं...इसके बाद कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा के बैठने के तरीके पर विवाद हो गया. CM मान ने कहा- वह पैर पर पैर रखकर बैठे हैं.