चंडीगढ़ में बीजेपी के पंजाब ऑफिस के दफ्तर में बाहर धमाका हुआ है. BJP दफ्तर के बगल में ब्लड बैंक की बिल्डिंग है, जहां पर एक एक्टिवा स्कूटी खड़ी थी. उसी में धमाका हुआ है. पुलिस धमाके की वजह का पता लगाने की में जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार- पंजाब BJP दफ़्तर पर CRPF तैनात की गई है. धमाके के कुछ टुकड़े मिले हैं. जिसकी जांच चल रही है. फिलहाल ब्लास्ट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. खाड़ी देशों में हालात के बीच दिल्ली में सीसीएस की बैठक थोड़ी देर बाद होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस बैठक में युद्ध की वजह से देश में बन रहे हालातों पर मंथन हो रहा है.