सास, बहू और बेटियां के प्रोग्राम आपके सितारे, आपके संग में आज टीवी शो कर्मफलदाता शनि के चाइल्ड आर्टिस्ट कार्तिकेय मालवीय हमारे साथ हैं. कार्तिकेय की रिसल लाइफ उनकी रील लाइफ से कितनी अलग है ये सब बातें हमें पूरे दिन उनके साथ रहने के बाद पता चलीं. कार्तिकेय अपनी मां के लाडले हैं और शूटिंग से वापस आने के बाद कार्तिकेय अपनी मां के साथ जमकर मस्ती करते हैं. कार्तिकेय को अपने फ्री टाइम में डांस करना बहुत अच्छा लगता है.