सास बहू और बेटियां की सीरियल एक्सप्रेस आज सबसे पहले पहुंची लाइफ ओके के शो 'गुलाम' के सेट पर जहां वीर सरपंच बनने की खुशी में जश्न मनाता नजर आ रहा है. इसके बाद सीरियल एक्सप्रेस का अगला स्टेशन था कलर्स का सीरियल 'देवांशी' जहां देवांशी ने सुनाई वरदान को बाप बनने की खुशखबरी जिसे सुनकर वरदान खुशी से पागल हो गए.