ईरान के इस्फहान में हुए ताजा हमले ने अमेरिका और इजरायल की सैन्य रणनीति की गंभीरता को साफ कर दिया है. स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे IRGC के हथियार ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया गया, जिसमें जोरदार धमाकों और आग के विशाल गोले आसमान में देखे गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा कर हमले की पुष्टि की. इस ऑपरेशन में अमेरिकी B-2 स्टील्थ बमवर्षकों ने बंकर-बस्टर और कवच-भेदी बमों का इस्तेमाल करते हुए एक बड़े गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया.