scorecardresearch
 
Advertisement

ट्रंप का मकसद दुनिया को डराना या खुद को बचाना ? देखिए रणभूमि

ट्रंप का मकसद दुनिया को डराना या खुद को बचाना ? देखिए रणभूमि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. ट्रंप ने अपने “Epic Fury” मिशन को दो हफ्तों में खत्म होने की बात कही, लेकिन जमीनी रणनीति और NATO की भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. इसी बीच ईरान के इस्फहान शहर के दक्षिण-पूर्वी बहारेस्तान इलाके में IRGC के एक अहम मिसाइल स्टोरेज डिपो पर भीषण हमला हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो में पहले जोरदार धमाका और फिर ‘सेकेंडरी ब्लास्ट’ देखा गया, जिससे संकेत मिलता है कि वहां भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement