मध्य-पूर्व में महासंग्राम के बादल फिर से मंडरा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल ईरान को चेतावनी दी है कि उसके लिए घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है, और अगर ईरान के नेताओं ने जल्दी कदम नहीं उठाए, तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा. इस धमकी से पहले, ट्रंप ने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की. दोनों के बीच ट्रंप के चीन दौरे को लेकर भी बातचीत हुई लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा ईरान का था.