ईरान में अब से 13 घंटे बाद क्या होगा ये सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं. दरअसल, 21 मार्च को उन्होंने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. भारतीय समय के अनुसार वो समय कल सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर पूरा हो रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था- अगर 48 घंटे में ईरान ने होर्मुज को नहीं खोला तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को हमला कर मिटा देगा और उसकी शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी. यानी अमेरिका ईरान को अंधेरे में डुबा देने की धमकी दे चुका है. लेकिन इस धमकी के बावजूद ईरान ने अभी तक होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला है. केवल न्यूट्रल देशों के जहाजों को जाने की अनुमति दे रहा है.