scorecardresearch
 
Advertisement

बहबल कलां गोलीकांड में फंस गए सुखबीर बादल ? देखिए पंजाब आजतक

बहबल कलां गोलीकांड में फंस गए सुखबीर बादल ? देखिए पंजाब आजतक

पंजाब के बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच में नया मोड़ सामने आया है. जांच कर रही एसआईटी के सामने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बयान दर्ज कराते हुए दावा किया कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने तख्त के सामने पेशी के दौरान इस मामले की जिम्मेदारी स्वीकार की थी. आम आदमी पार्टी के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि इस कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है. इस दावे के बाद मामले को लेकर पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

Advertisement
Advertisement