पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 335 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की रोजगार नीति और भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाई गई हैं.